MUZAFFARPUR

बिहार के 39 जिलों में झमाझम बारिश, ठनका गिरने की भी चेतावनी

पटना: बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में आज एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है.

मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि एक जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में मेघगर्जन, व्रजपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वी चंपारण में रेड अलर्ट जारी

जमुई, बांका, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया और किशनगंज में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी किया गया. वहीं, पूर्वी चंपारण में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सभी जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात होने की संभावना है. इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. साथ ही अगले 5 से 6 दिनों तक बिहार में आंधी-तूफान का भी लोगों को सामना करना पड़ेगा.

बीते दिन डेहरी रहा सबसे ज्यादा गर्म

बीते दिन पटना में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 20 मई को बिहार का अधिकतम तापमान डेहरी में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, सुपौल, अररिया, दरभंगा और खगाड़िया में बारिश दर्ज की गई है.

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग द्वारा पटना, गया, भोजपुर, कैमूर, बेगूसराय सहित शेष सभी जिलों में हवा की रफ्तार थोड़ी कम रहने की संभावना है.

साथ ही इन जिलों में बारिश भी हल्की होगी. साथ ही आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए रहने की संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.