पटना: बिहार की राजधानी में रहने वाली महिलाओं के लिए गुड न्यूज है. पटना में शुक्रवार से पहले फेज में 20 पिंक बसें बिहार के पांच शहरों में चलाया जाएगा. पटना में सबसे अधिक 8 बसें चलेंगी. ये बसें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक चलेंगी. छात्राओं के लिए मासिक पास 400 रुपये का होगा. बसों में महिला ड्राइवर और कंडक्टर होंगी.

पटना में पिंक बस सेवा शुरू
बिहार के परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि इन बसों में महिलाओं को सुरक्षित महसूस होगा.

उन्होंने कहा कि इन बसों में उन सभी सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं को सफर में सहूलियत होगी. बस का किराया भी बहुत कम रखा गया है.

400 रुपये मासिक किराया: छात्राओं के लिए मासिक पास 400 रुपये का होगा. कामकाजी महिलाओं के लिए यह 550 रुपये का होगा. रोजाना सफर करने वाली महिलाओं के लिए टिकट 6 से 25 रुपये तक का होगा. इससे हर दिन बस से जाने वाली महिलाओं को फायदा होगा.

इस रूट चलेंगी बसें: पहली पिंक बस गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक जाएगी. यह बस मगध महिला कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, आईजीआईएमएस और सगुना मोड़ होते हुए दानापुर स्टेशन पहुंचेगी. शुरुआत में बस सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक गांधी मैदान से चलेगी.

महिलाओं को सफर में सहूलियत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बस की शुरुआत करते हुए पिंक बस का खुद भी जायजा लिया पिंक बस में सुरक्षा से लेकर तमाम चीजों के बारे में जानकारी लिए परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा बिहार की महिलाओं को भी अपना बस अब मिल गया. पिंक बस में पैनिक बटन से लेकर चार्जिंग और फर्स्ट एड तक की सुविधा है सीसीटीवी और जीपीएस ट्रैकिंग से मॉनिटरिंग भी होगी.

सड़क पर उतरीं 20 बसें: परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बताया कि 20 बसों में से सबसे अधिक आठ बसों का परिचालन पटना में किया जाएगा. इसके अलावा, मुजफ्फरपुर में चार जबकि भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में दो-दो पिंक बसों का परिचालन नगर बस सेवा के तहत किया गया है. दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन किए जाने की योजना है.

महिलाओं और छात्रों के लिए पिंक बस
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बातचीत में कहा कि पिंक बस सेवा महिलाओं और छात्राओं के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है. हम भी आज बहुत खुश हैं. महिलाओं को अपना बस मिल गया है. मैथिली में बोलते हुए परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा हम महिलाओं से कहेंगे वहां सबके अपने बस है. बढ़िया से चढू सब्जी से लेकर जे सामान लेकर जाए के मन है वहां जाऊ, एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंच. कोई दिक्कत नहीं होगा.

पिंक बस में मिलेगी ये सुविधाएं
बस में पैनिक बटन की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है. प्रत्येक सीट पर चार्जिंग की भी व्यवस्था की गई है. सीसीटीवी भी लगाया गया है. इसके अलावा जीपीएस भी लगाया गया है. जिससे इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी.



Leave a Reply