MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में मंदिर रामबाग के पास नाला निर्माण के लिए वार्ड पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर के मंदिर रामबाग सड़क और नाला निर्माण हेतु वार्ड नंबर 38 की पार्षद शबाना प्रवीन ने क्षेत्र के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंदिर रामबाग से अभय सिंह के घर तक सड़क और नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव पत्र सौंपा है।

यह प्रस्ताव पत्र दिनांक 15 मई 2025 को नगर विधायक, मुजफ्फरपुर को प्रेषित किया गया। प्रस्तावित सड़क और नाला निर्माण का कार्य वार्ड नंबर 38 के अंतर्गत मंदिररामबाग से अभय सिंह के घर तक किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 40 फीट और चौड़ाई 12 फीट होगी।

इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा और जल निकासी व्यवस्था को सुनिश्चित करना है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा हो और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निजात मिले।

शबाना प्रवीन, वार्ड पार्षद, ने कहा, “हमारा प्रयास है कि वार्ड नंबर 38 के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास हो।

इस सड़क और नाला निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

“इस प्रस्ताव के शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.