मुजफ्फरपुर के तुर्की में अजरबैजान और चीन के खिलाफ युवाओं का उग्र प्रदर्शन देखा गया।


जहां युवाओं ने झंडे जलाकर शहर के मक्खन शाह चौक पर पाकिस्तान को सैन्य समर्थन देने वाले तुर्की, अजरबैजान और चीन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के विरोध में इन देशों द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने से नाराज युवाओं ने इन देशों के झंडे जलाए और जमकर नारेबाजी की।


भारतीय सेवा दल साहू पोखर के अध्यक्ष विक्रम सर्राफ ने कहा कि ये देश आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए भारतीयों से इन देशों की यात्रा और उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की।


प्रदर्शनकारी युवा कुमार शशि रंजन, गौरव जयसवाल, आदित्य कुमार सहित अन्य ने भी तुर्की द्वारा पाकिस्तान को ड्रोन आपूर्ति की निंदा की और देशवासियों से इन देशों का आर्थिक बहिष्कार कर सच्ची देशभक्ति दिखाने का आह्वान किया।







Leave a Reply