MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेन स्कूल ने आई.सी.एस.ई एवं आई. एस. सी. में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

मुजफ्फरपुर के नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेन स्कूल में आई सी एस ई एवं आई. एस. सी. बोर्ड, नई दिल्ली दद्वारा शैक्षिक सत्र के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।

बता दें कि नार्थ पॉइट चिल्ड्रेस स्कूल मुजफ्फरपुर आई. सी. एस.ई एवं आई. एस सी से संबद्ध जिले का एक मात्र वि‌द्यालय है। यह वि‌द्यालय अपनी प्रखर गुणवत्ता के लिए सदैव अग्रणी रहा है, तथा यहाँ से उत्तीर्ण छात्र प्रतिवर्ष अपनी प्रतिभा की पहचान देश स्तर पर देले आ रहे हैं।

शैक्षिक सत्र 2024 2025 में भी वि‌द्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए वि‌द्यालय के व्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण प्रस्तुत किया है। इस वर्ष वर्ग दशम के वार्षिक परीक्षा में कुल 135 छात्र सम्मिलित हुए थे जिनमें शत प्रतिशत छात्र सफल हुए है।

दशम वर्ग के वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वि‌द्यालय प्राचार्या ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। साथ ही, सफल छात्री के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वर्ग दशम में उत्कर्ष राज ने 99 % अंक ला कर प्रथम स्थान प्राप्त की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये वि‌द्यालय प्रशासन के तरफ से प्राचाय मोनी दीपा मित्रा ने स्कूल के छात्र उत्कर्ष राज के साथ सभी बच्चों को सफलता के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.