पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावीं रण में जीत का परचम लहराने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हैं. इसी बीच राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास के दो नंबर दो गेट के पास दीवार पर लगी सीएम नीतीश कुमार की फोटो पर किसी ने रंग पोत दिया है, जिससे जदयू कार्यकर्ताओं में भारी रोष है.

पोस्टरों में नीतीश सरकार की उपलब्धियां
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने 20 साल के कार्यकाल में बिहार के लिए जो काम किए गए हैं, उनका पोस्टर जदयू की तरफ से लगाया गया था. कई दीवारों पर पेंटिंग भी की गई थी, जिसमें स्लोगन लिखा हुआ था.

पोस्टरों में बधाई संदेश भी
जदयू ने नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए नौकरी रोजगार, कानून व्यवस्था, महिलाओं को आरक्षण देने जैसे मुद्दे को लेकर स्लोगन लिखा था, लेकिन अब कुछ नहीं दिख रहा है. साथ ही सीएम नीतीश कुमार का चेहरा भी नहीं दिख रहा है.

भड़के जदयू कार्यकर्ता
नीतीश कुमार के चेहरे और स्लोगन को जिस प्रकार से पोता गया है, उससे जदयू कार्यकर्ताओं में भारी रोष हैं. कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. नीतीश कुमार के चेहरे और स्लोगन को किसने रंग से पोता है, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जदयू का निशाना विपक्ष के तरफ ही है.

बिहार की पहली पसंद नीतीश कुमार
जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने नाराजगी जाहिर करते हुए आगे बताया कि बिहार के लोगों की पहली पसंद नीतीश कुमार का चेहरा है और इसी चेहरे पर जो भी गठबंधन चुनाव लड़ता है, जनता उस पर मुहर लगाती है.

एक बार फिर सीएम बनेंगे नीतीश
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे को जनता के दिलों से कोई नहीं निकाल सकता है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इस चेहरे पर एक बार फिर से भरोसा करेगी.



Leave a Reply