मुजफ्फरपुर: एम एस केशरी पब्लिकेशन के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर साहित्यिक महोत्सव का आयोजन होनबजा रहा है।


जो कि दिनांक 2 मई 2025, शुक्रवार को आरबीबीएम कॉलेज के सभागार में सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा। इस महोत्सव में कवि गोष्ठी सह मुशायरा, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन होगा।


इसी उपलक्ष्य में आज आयोजित प्रेस वार्ता में मुस्कान केशरी (संयोजिका/संस्थापिका, एम एस केशरी पब्लिकेशन), स्मृति सिंह, सूचिका श्रीवास्तव, *धीरज कुमार शर्मा, और दीपक कुमार उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में महोत्सव के उद्देश्य, कार्यक्रम विवरण और साहित्यिक योगदान पर चर्चा की गई।


मुस्कान केशरी ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय साहित्यकारों, कवियों और कवयित्रियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ साहित्यिक रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।


इस अवसर पर सभी कवि, कवयित्री, पत्रकार बंधु, प्रेस प्रतिनिधि, और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।





Leave a Reply