MUZAFFARPUR

प्रेमिका पंजाब जाने के लिए नहीं हुई राजी, प्रेमी ने घर में घुसकर जहर पिलाकर मार डाला

रोहतास : बिहार के रोहतास में प्रेम प्रसंग में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल प्रेमी संग फरार होने से 18 साल की प्रेमिका ने इनकार कर दिया. इससे नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को जबरन मुंह में जहर पिला दिया.

रोहतास में प्रेमी ने प्रेमिका को जहर पिलाया : लड़की की स्थिति बिगड़ने लगी तो उसे स्थानीय सीएचसी में एडमिट कराया गया. इसके बाद हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने सासाराम सदर अस्पताल भेजा.

यहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच जाने के क्रम में रास्ते में ही प्रेमिका की मौत हो गई. पूरा मामला कोचस थाना क्षेत्र का है.

मृतका के पिता ने दर्ज करायी शिकायत

पूरे मामले पर सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने 26 अप्रैल की शाम को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उन्होंने कहा है कि पिछले 2 सालों से आरोपी उनके परिवार को परेशान कर रहा था. परिवार की इज्जत को देखते हुए मामले को किसी को नहीं बताया गया.

2 साल पहले शादी का फोटो किया था वायरल

सासाराम एसडीपीओ के मुताबिक युवक-युवती में पिछले दो सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. दो साल पूर्व भी युवक के द्वारा लड़की की शादी करने का फोटो वायरल किया गया था. इस संदर्भ में परिजनों के द्वारा लड़के व उसके पिता को बुलाकर समझा दिया गया था. फिर भी युवक हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और मौके की तलाश में था.

प्रेमी पंजाब ले जाने की जिद पर अड़ा था

एसडीपीओ ने आगे बताया कि पिता की शिकायत पर कोचस थाने में कांड दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पिछले दो सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था. इसी बीच प्रेमी युवती को अपने साथ पंजाब चलने की बात कह रहा था, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हो रही थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.