MUZAFFARPUR

25 अप्रैल को शादी, 26 अप्रैल को विदाई.. रास्ते में दुल्हन को उठा ले गए अपराधी, दूल्हा बोला- ‘अब नहीं अपनाएंगे’

दरभंगा: बिहार में बेखौफ अपराधी बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक और बड़ा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां सकतपुर थाना क्षेत्र से फिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोक पर दुल्हन का अपहरण कर लिया गया.

दरभंगा में दुल्हन का अपहरण

जानकारी के अनुसार 7-8 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बीच रास्ते से नई नवेली दुल्हन का अपहरण कर लिया. घटना उस वक्त हुई जब शादी के बाद दुल्हन ससुराल जा रही थी. इस घटना सूचना के बाद पुलिस जांच कर रही है.

दुल्हन की मां ने बतायी आप बीती

दरअसल मामला सकतपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर शिकायत की है. उन्होंने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी की शादी 25 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी. शादी के अगले दिन, 26 अप्रैल की शाम हिंदू रीति रिवाज से विदाई भी हुई.

‘कार से खींचकर दुल्हन को बाइक पर बैठा ले गए’: मां ने आगे बताया कि ड्राइवर को पिस्टल दिखाकर गाड़ी का गेट खोलने को मजबूर किया. इसके बाद दो बदमाश गाड़ी के अंदर घुसे और लड़की को जबरन खींचकर बाइक पर बैठा लिया. बदमाशों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी.

सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार

वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अपराधी दुल्हन के साथ सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी लेकर फरार हो गए. वहीं पीडिता ने अपने गांव के ही एक शख्स पर पूरी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है.

दूल्हे ने दूसरी शादी करने की कही बात

वहीं दुल्हन के अपहरण के घटना के बाद दूल्हे ने साफ कह दिया कि वह अब दुल्हन को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करेगा और दूसरी शादी करेगा.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.