पटना: बिहार में गर्मी और लू के बीच राहत वाली खबर है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना में 20 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने 26 अप्रैल की रात से मौसम में परिवर्तन के संकेत दिए थे. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश होगी.

प्रश्चिमी विक्षोभ का असर
आईएमडी वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि प्रश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान के कारण बिहार के मौसम में बदलाव दिखेगा. प्रदेश में 30 अप्रैल तक बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज इन जिलों में बारिश: 27 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, वैशाली,

मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

28 अप्रैल को गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, वज्र
पात और बारिश की संभावना है. इसका असर प्रदेश में 30 अप्रैल तक रहने का अनुमान है.

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: बिहार में फिलहाल गर्मियों ने रिकॉर्ड तोड़ रखा है. पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में रोहतास का डेहरी इलाका सबसे गर्म रहा.

यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है तो कहीं तापमान में गिरावट भी हुई है.



Leave a Reply