मुजफ्फरपुर: आज जिले में “वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ” के नारे के साथ एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

इस मौन प्रदर्शन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, जो वक्फ बिल के विरोध और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हुए। प्रदर्शनकारियों ने “वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ” जैसे नारे लिखे बैनर और बोर्ड हाथों में लेकर अपना विरोध दर्ज किया।


रैली में मुस्लिम समुदाय की भारी संख्या के साथ-साथ विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया, जिनमें इंसाफ मंच, नागरिक समाज, और मिल्लत कमेटी ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा, आजाद समाज पार्टी, सद्भावना मंच, भीम आर्मी, RTE & RTI एक्टिविस्ट फोरम, मानवाधिकार संस्था, साझी संस्कृति साझी विरासत मंच, और इंकलाबी नौजवान सभा जैसे संगठनों ने इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन प्रदान किया।इंसाफ मंच के सह-सचिव ज़फर आज़म ने बताया, “यह रैली वक्फ बिल के विरोध और संविधान की रक्षा के लिए आयोजित की गई थी।


सभी संगठनों ने अपने स्तर पर इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारा उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना है ताकि वक्फ बिल को वापस लिया जाए।


“रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा, जिसमें वक्फ बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

रैली के नेतृत्वकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों को अनसुना करती है, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज व उग्र होगा।

यह रैली न केवल वक्फ बिल के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक थी, बल्कि संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए भी एक सशक्त कदम साबित हुई।




Leave a Reply