MUZAFFARPUR

‘PK पर मानहानि का मुकदमा चलेगा’, प्रशांत किशोर के बयान से आग बबूला हुए अशोक चौधरी

पटना: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर के एक बयान को लेकर अशोक चौधरी आग बबूला नजर आए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा चलाने की घोषणा की है. कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे. इसके लिए फाइल तैयार हो रहा है.

अशोक चौधरी ने पीके पर उठाया था सवाल

असल में अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर की ओर से हो रहे खर्च को लेकर सवाल कर किया था. इसी सवाल पर प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा था कि अशोक चौधरी का राजनीतिक चरित्र क्या है, यह सबको पता है?

पीके ने क्या कहा?

उन्होंने अपनी बेटी को टिकट खरीदकर सांसद बनवाया. बिहार के किसी नेता या पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह हम पर एक रुपया लेने का आरोप लगा सके. हम ना तो विधायक हैं ना सांसद, ना ही हम बालू माफिया या शराब माफिया के लिए काम करते हैं. हमने जो भी धन अर्जित किया है, वह अपनी बुद्धि और मेहनत से किया है. हम जो भी संसाधन खर्च कर रहे हैं वह बिहार के गरीब लोगों के लिए खर्च कर रहे हैं ताकि पैसे के अभाव में उन्हें राजनीति से दूर नहीं रहना पड़े.

मानहानि का मुकदमा करेंगे

प्रशांत किशोर के इसी बयान पर अशोक चौधरी मानहानि का मुकदमा करने जा रहे हैं. पीके के बयान को लेकर सत्ता पक्ष की ओर से जमकर सियासत हो रही है.

बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले दो साल से पदयात्रा कर रहे हैं. 2 अक्टूबर 2024 को पीके ने जन सुराज नाम से पार्टी का गठन किया. यह पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी प्रत्याशी उतारेगी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.