MUZAFFARPUR

बिहार के 13 जिलों तेज आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट, वज्रपात से बचने चोतावनी

पटना: आज शनिवार को बिहार के उत्तरी और सीमांचल क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

जिसके अनुसार कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है और खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है.

वज्रपात का खतरा और सतर्क रहने की चेतावनी

इन इलाकों में बिजली गिरने की घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण और खुले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें. बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने या बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है.

तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, मुजफ्फरपुर, खगड़िया और पूर्णिया में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ-साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बारिश से तापमान में गिरावट

उत्तर बिहार में बारिश और हवाओं के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे लोगों को पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 26 से 30 अप्रैल तक इस तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है.

दक्षिण बिहार में लू का कहर जारी

वहीं दूसरी ओर दक्षिण बिहार में गर्मी और लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पटना, गया, आरा, बक्सर, औरंगाबाद जैसे शहरों में शनिवार को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. यहां मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.