MUZAFFARPUR

पहलगाम आतंकी के खिलाफ बिहार में कैंडल मार्च, तेजस्वी बोले- हमलोग सरकार के साथ, देंगे मुहतोड़ जवाब’

पटना: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला के बाद से देश में आक्रोश है. बिहार में भी इसका असर देखने को मिला रहा है. बिहार के विपक्षी नेता लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं. राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी 6 घटक दल के नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला.

हमारे भाईयों की हत्या की गयी’

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दलों के सभी वरिष्ठ नेता हाथ में कैंडल लिए मार्च लिए इनकम टैक्स चौराहा से डाक बंगला चौराहा तक पैदल चले. महागठबंधन के कैंडल मार्च का नेतृत्व तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरीके से आतंकवादियों ने हमारे भाइयों पर गोली चलाई है इसी के विरोध में इंडिया गठबंधन के द्वारा उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया है.

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इनकम टैक्स से डाक बंगला चौराहा तक भारतबंधन के सभी नेताओं ने कैंडल मार्च के द्वारा आतंकी हमले में शहीद लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.

तेजस्वी यादव ने कहा कि कल महागठबंधन की बैठक में उन्होंने सरकार से कही थी कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाए. देश की सुरक्षा का मामला है. देश की सुरक्षा के मामले में सभी दल सच्चे मन से एकजुट हैं.

इन नेताओं ने लिया भाग

कैंडल मार्च में आरजेडी से अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा सीपीआईएमएल के राज्य सचिव कुणाल, विधान परिषद धीरेंद्र झा सीपीआई से रामबाबू कुमार सीपीएम से ललन चौधरी अवधेश कुमार शामिल होगें. इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी आज के कैंडल मार्च में शामिल होंगे.

26 लोगों की मौत

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. इस घटना में स्थानीय लोग समेत 26 लोगों की जान चली गयी. बताया जा रहा है कि आतंकी धर्म पूछकर हत्या कर रहे थे. इस आतंकी हमले में बिहार के रोहतास के आईबी अधिकारी मनीष रंजन की भी मौत हो गयी. आतंकी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.