मुजफ्फरपुर: पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मृत्यु से सनातन सेवक संस्थान गहरे शोक में है। इस दुखद घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सनातन सेवक संस्थान, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

कैंडल मार्च शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से प्रारंभ होकर भारत माता चौक तक पहुंची। इसके पश्चात भारत माता चौक पर संस्थान के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रदेश प्रभारी सावन पांडे ने किया। कैंडल मार्च में संस्थान के प्रमुख सदस्यों, जिनमें डॉ. विजयेश कुमार, गणेश ओझा, सुनील कुमार, बबलू सिंह, राम प्रकाश, रिंकू, संतोष कुमारी, अमित कुमार, ऋतु, कुणाल कुमार, सरिता सहित सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।

सनातन सेवक संस्थान इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है और शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

संस्थान सरकार से मांग करता है कि दोषियों को शीघ्र दंडित किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।






Leave a Reply