MUZAFFARPUR

साली के साथ छेड़खानी कर रहे मनचलों से भिड़ गए जीजा, बदमाशों ने दोनों की कर दी जमकर पिटाई

बिहार के नवादा में एक साली और जीजा को कुछ बदमाशों ने बुरी तरह पीट दिया। दोनों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना काशीचक प्रखंड के बिरनामा गांव की है।

जख्मी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता अशोक रविदास ने बताया कि कुछ बदमाश उनकी साली करी देवी के घर में घुसकर छेड़खानी करने की कोशिश कर रहे थे।

करी देवी के पति गया में प्राइवेट नौकरी करते हैं और वह अक्सर घर पर नहीं रहते। अशोक रविदास बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता भी है।

जब अशोक को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

काशीचक थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि पीड़ितों के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है।

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.