MUZAFFARPUR

गोपालगंज में प’टाखा वि’स्फोट, मासूम समेत दो लोगों की झु’लसकर मौत, चिंगारी से घर स्वाहा

बिहार के गोपालगंज में धमाका हुआ है. जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास अचानक हुए एक शक्तिशाली पटाखा विस्फोट के कारण स्कूटी पर सवार एक मासूम बच्ची और एक युवक की झुलसने से मौत हो गई.

ब्लास्ट इतना धमाकेदार था कि इससे निकली चिंगारियों ने पास के एक झोपड़ीनुमा घर और एक पलानी को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग लग गई. आग लगने के कारण लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए.

बाइक से ले जा रहा था पटाखा

मृतकों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी लक्ष्मण सोनार के 32 वर्षीय बेटा मिथुन सोनार और अमित सोनी की 3 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी के रूप में की है, परिजनों के मुताबिक मिथुन पटाखा लेकर स्कूटी से अपनी भतीजी आरोही के साथ मीरगंज से गोपालगंज आ रहा था. जैसे ही वह वृंदावन गांव के पास पहुंचा कि तभी एक तेज धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए.

गोरखपुर जाने के दौरान दोनों की मौत

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन दोनों की गंभीर स्थित को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

चिंगारी के कारण घर में लगी आग

उधर, इस ब्लास्ट के कारण पटाखे से निकली चिंगारी ने वृन्दावन गांव निवासी बादशाह महतो के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया. जिस वक्त चिंगारी घर में गिरी, उस वक्त बादशाह महतो घर में अपने परिवार साथ खाना खा रहे थे. जब तक वह कुछ समझ पाते, तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया. सभी लोग जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागने लगे. वहीं घर में रखे कैश और सामान जलकर राख हो गए.

अंचलाधिकारी ने कहा- होगी जांच

हालांकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया. लोगों ने फायर बिग्रेड को भी इसकी सूचना दी लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी काफी लेट से पहुंची.

जिस वजह से लोगों का गुस्सा भड़क गया और सड़क जामकर आक्रोश व्यक्त किया. हालांकि सूचना के बाद अंचलाधिकारी कुमारी रूपम शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. साथ ही उचित मुआवजे का भी आश्वासन दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.