MUZAFFARPUR

एक प्रयास मंच ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में आतंकी हमले मे मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर के एक प्रयास मंच द्वारा पुरानी गुदरी बहलखाना रोड मे जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में आतंकी हमले मे मारे गए पर्यटकों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं कार्यक्रम मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़े आतंकी हमले मे पर्यटक की मौत से पूरे देश मे शोक की लहर है।

ये हमला पर्यटकों पर किया गया है जिसमें करीब 26 लोगों की मौत हो गई है आतंकी हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए लोगों से उनका धर्म और नाम पूछकर उन्हें गोलियों से भून दिया है.इन हमलों के अलावा, सुरक्षाकर्मियों को भी लगातार हिंसा का सामना करना पड़ रहा है.

इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की ताकि आगे ऐसी घटना ना घटे.

कार्यक्रम मे रधिया मल्लिक, श्याम, अर्जुन मल्लिक, रामा मल्लिक, रंजीत मल्लिक, सरोज मसीह, जीत रजक, संजय रजक उपस्थित थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.