MUZAFFARPUR

बिहार में 17 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, ATS के नए ADG बने पंकज दराद, जानें किसे क्या मिला

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के अंदर बड़े पैमाने पर आईपीएस ऑफिसर का तबादला किया गया है. राज्य सरकार ने 17 आईपीएस ऑफिसर को नई जिम्मेदारी दी है. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है.

एडीजी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

बिहार में तबादलों का दौर शुरू हो गया है. बड़े पैमाने पर आईपीएस ऑफिसर को नई जिम्मेदारी मिली है. सरकार ने कुल मिलाकर 17 वरीय आईपीएस ऑफिसर का तबादला किया है. पंकज दराद एटीएस के एडीजी बनाए गए हैं. इनके पास लॉ एंड ऑर्डर और स्पेशल विजिलेंस के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

राकेश राठी को मिली ये जिम्मेदारी

इसके अलावा राज अनुसंधान विभाग के एडीजी डॉक्टर अमित कुमार जैन को मद्य निषेध के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को आर्थिक अपराध इकाई के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. राकेश राठी के पास विशेष शाखा का अतिरिक्त प्रभार रहेगा.

जयन्त कान्त को अपराध अभिलेख ब्यूरो

विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक रंजीत कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है. कार्मिक के पुलिस महानिरीक्षक बाबूराम को मुजफ्फरपुर का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है. जयन्त कान्त को अपराध अभिलेख ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है.

राजीव मिश्रा को इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार

आर्थिक अपराध इकाई में डीआईजी के पद पर पदस्थापित मानवजीत सिंह ढिल्लों को मद्य निषेध विभाग का अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है और आतंकवाद निरोधक व्यवस्था के पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव मिश्रा को मध निषेध विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

पुलिस उपमहानिरीक्षक रेल तौहीद परवेज को अपराध अनुसंधान विभाग का प्रभाव दिया गया है. राजेंद्र कुमार भील अब कार्मिक विभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे.

पुलिस अधीक्षक रेल मुजफ्फरपुर का जिम्मा वीणा कुमारी के पास: पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था राजीव रंजन वन को आर्थिक अपराध इकाई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. राजगीर में पदस्थापित सहायक निदेशक वीणा कुमारी को पुलिस अधीक्षक रेल मुजफ्फरपुर बनाया गया है. विनय कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक साइबर अनुसंधान और ईओयू में पदस्थापित किया गया. चंद्र प्रकाश को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.