MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर स्मृति सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर के मालीघाट में श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर की चौथी पुण्यतिथि पर “समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर स्मृति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत संस्थान के संयोजक व कठपुतली कलाकार सुनील कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई।

इस अवसर पर गीत “ए ही माटी कृष्णनंदन ठाकुर समाजसेवक के मिलल सेहरा” के माध्यम से समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के युवा व्यक्तित्वों—अभय कुमार शब्द, मुस्कान केशरी, संजय रजक,

चंदन कुमार, आदित्य कुमार, सीमा कुमारी, ज्योति मिश्रा, शिवानी कुमारी, शैलेन्द्र ठाकुर, विजय मिश्र, चंदन ठाकुर,

लोक गायिका अनीता कुमारी, प्रभात कुमार ठाकुर, शिव कुमार, जयचंद्र कुमार, आमिर हसन और डॉ. बसीर सिद्दीकी को “समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मान के रूप में उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी के संगठन प्रभारी आनंद पटेल, परफेक्ट सोल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर,

कठपुतली कला केन्द्र की सचिव प्रीति कुमारी, संरक्षक कांता देवी और शिवम कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोगों को सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने सम्मानित और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.