MUZAFFARPUR

तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया साफ

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश की सियासी हलचल तेज है। एनडीए जहां सीएम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है तो वहीं महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर अब भी बवाल जारी है। राजद जहां तेजस्वी यादव को सीएम फेस बना चुकी है तो वहीं कांग्रेस सीएम फेस को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि बहुमत से बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ही तय होगा कि सीएम फेस कौन होगा। इस बीच कांग्रेस के बड़े नेता ने दावा कर दिया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। उनके इस बयान से सियासी हलचल तेज है।

तेजस्वी होंगे सीएम फेस

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को पटना पहुंचे। जहां उन्होंने महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, अगर महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव जीतता है तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि, “तेजस्वी यादव महागठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं और मुख्यमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार भी।”

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

अखिलेश सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार महागठबंधन में सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए आए थे और आज अगर भाजपा के साथ हैं तो वहां भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा, वह पूरी तरह सही है।’

खड़गे की सभा में खाली कुर्सियों पर दी सफाई

खड़गे की सभा में खाली कुर्सियों को लेकर उठे सवालों पर अखिलेश सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि ‘ऐसी कोई बात नहीं है। धूप बहुत ज्यादा थी, इसलिए लोग छांव की ओर चले गए थे। भीड़ में कोई कमी नहीं थी, लोगों का जोश बरकरार था।’

पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम

राजनीतिक गलियारों में चल रही उनकी नाराजगी और दल बदल की अटकलों पर भी अखिलेश सिंह ने विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कहा, ‘मैं कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे निभाऊंगा। पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’

मांफी मांगे निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर की गई टिप्पणी पर सिंह ने कहा कि यह सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन है और उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। वहीं, राहुल गांधी के बोस्टन में दिए गए ‘EVM सेट है’ बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल सही बात है। हम लोग पहले से बैलट पेपर से चुनाव की मांग करते आए हैं।”

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.