MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में दानवीर भामाशाह जयंती पर हुआ भव्य समारोह का आयोजन

मुजफ्फरपुर: प्रयास एक सोच (भुजा क्लब)” एवं “भामाशाह विचार मंच” के संयुक्त तत्वावधान में आज देवी मंदिर, रमना स्थित अशर्फी गोल्ड परिसर में महान दानवीर भामाशाह जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक (छपरा) डॉ. सी. एन. गुप्ता उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में उन्होंने भामाशाह जी के जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया और उनके त्याग, समर्पण व देशभक्ति को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम में अन्य प्रमुख व्यक्तियों में सुरेश कुमार (पूर्व महापौर, मुजफ्फरपुर), शिव शंकर प्रसाद साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), शशि भूषण (चार्टर्ड अकाउंटेंट), महेंद्र बाबू (समाजसेवी),

डॉ. राज किशोर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भामाशाह जी के त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना को समाज के सामने लाना तथा युवाओं को उनके जीवन से प्रेरित करना था।

आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने भामाशाह जी के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.