राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पटना में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है.

दिव्य दिनकर संस्था, पटना के तत्वावधान में ‘तर्पण’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को होगा. पटना के रविन्द्र भवन में संध्या 03: 00 बजे से कवि सम्मेलन आयोजित है.

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि को लेकर पद्म विभूषण शारदा सिन्हा एवं पद्मश्री आचार्य कुणाल किशोर तथा उषा किरण खां को समर्पित आयोजन के संस्थापक-सह-सचिव सतीश कुमार शर्मा हैं.

दरअसल, 21 अप्रैल को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर पुण्यतिथि है. उसके पूर्व पटना में यह अयोजन किया जा रहा है.

कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय कवियों में शामिल डॉ. हरिओम पंवार, पवन तिवारी,


जसवीर सिंह हलधर सहित विनीत शंकर (कवि एवं संचालक और युवा कवियों में विकास राज, उत्कर्ष आनंद, निहारिका छवि, अल्पना आनंद आदि शामिल होंगे.





Comment here