MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर आगजनी के दौरान अधिकारियों के समर्पण को देख ग्रामीणों ने किया सलाम

मुजफ्फरपुर के रामपुरमनी, सकरा प्रखंड में हुई आगजनी की दुखद घटना में अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी और बरियारपुर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया की संवेदनशीलता और कार्यकुशलता ने सभी को प्रभावित किया है।

दोनों अधिकारियों ने पूरे समर्पण के साथ दो दिनों तक घटनास्थल पर डटकर पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक सहायता प्रदान की और सभी प्रभावितों को चेक वितरित किए।

इस दौरान स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि एवं युवा राजद नेता अमरेंद्र कुमार ने कहा उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

साथ ही कहा कि ऐसे अधिकारियों का हौसला बढ़ाएं और उनके कार्य को सलाम करें। उनकी यह मानवीयता और जिम्मेदारी भरी कार्यशैली न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल है।

उनके इस प्रयास की हृदय से प्रशंसा करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.