MUZAFFARPUR

एनडीए में शामिल होंगे मुकेश सहनी! बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने दिए संकेत

मोतिहारी: बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर मोतिहारी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुकेश सहनी के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने उन्हें ऑफर नहीं दिया है, लेकिन अगर वह एनडीए का हिस्सा बनते हैं तो उनका स्वागत है.

200 के पार जाएंगे’- प्रेम कुमार

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने पटना में महागठबंधन की हुई बैठक पर कहा कि जनता ने मन बना लिया है. आने वाले चुनाव में कोई मीटिंग कर ले, सभा कर ले, उससे कुछ होने वाला नहीं है. फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. 200 से पार हमलोग जायेंगे.

मुकेश सहनी ने क्या कहा था

एनडीए में जाने की किसी भी संभावना से मुकेश सहनी इंकार किया है और कहा कि वह इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं. तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार बनेगी.

साथ ही उन्होंने जीतन राम मांझी और चिराग पासवान को भी नसीहत देते हुए कहा कि वे दोनों कम सीट पर बीजेपी के साथ समझौता न करें, क्योंकि रणनीति के तहत भाजपा मेरा नाम लेकर उन दोनों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी कर चुके हैं दावा

बिहार बीजेपी बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी दावा किया था कि विपक्षी गठबंधन में टूट तय है. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना ही कहा कि महागठबंधन में से एक दल हमारे संपर्क में है. सहमति बनी तो उस दल की एनडीए में एंट्री हो सकती है.

जल्द चालू होगी बंद चीनी मिल’

मोतिहारी में प्रेम कुमार ने दस प्रखंडों में प्रखंड सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के तहत आधारभूत संरचना के निर्माण का ऑनलाइन आधारशिला रखा. जिसके तहत दम मीट्रिक टन का कोल्डस्टोरेज और बीस मीट्रिक टन का गोदाम का निर्माण होगा.

इस मौके पर मंत्री प्रेम कुमार ने सरकारिता के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. साथ ही जिले के बंद चीनी मिल को सरकारी समिति के अधीन शुरू करने के बारे में बताते हुए कहा कि बंद चीनी मिल को चालू करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग के साथ मिलकर अध्ययन किया जा रहा है और बैठक भी हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.