MUZAFFARPUR

मुकेश सहनी की पार्टी में शामिल हुए पूर्व IPS नुरुल होदा, सीट शेयरिंग पर बोले VIP चीफ- टेबल पर तय होगा

बिहार में महागठबंधन बहुत मजबूत स्थिति में है. इस गठबंधन में सीट को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है. सभी पार्टियों ने अपनी मांग रखी है. टेबल पर बैठकर सब कुछ तय हो जाएगा.” यह कहना है वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का.

VIP का बढ़ा कुनबा

दरअसल, पूर्व आईपीएस मो. नुरुल होदा और इफ्तकार अहमद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज पटना में वीआईपी में शामिल हो गए. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें सदस्यता दिलाई.

सभी ने वीआईपी की नीतियों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया.

VIP में सभी जाति और धर्म के लोग

‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि हमें अपनी पार्टी की नहीं बल्कि बिहार के भविष्य और यहां के युवाओं की चिंता है.

उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि निषाद समाज के लोग वीआईपी को अपनी पार्टी मानते हैं और उसके समर्थन में खड़े होते हैं. लेकिन इस पार्टी में सभी जाति और धर्म के लोग हैं.

मुकेश सहनी के तीन गुण

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मो. नुरुल होदा ने कहा कि मैं अधिकारी था लेकिन अपने राज्य के लोगों के लिए कुछ करने की सोच हमें उद्वेलित करती थी. इसके बाद राजनीति में जाने का फैसला किया.

पार्टी का चुनाव करने की बात आई तो वीआईपी में जाने का निर्णय लिया. मेरे विचार से किसी बड़े नेता में तीन गुण होना चाहिए: सरल, सुलभ और उपलब्ध. यह तीनों गुण मुकेश सहनी में दिखे, इस कारण इनसे जुड़ने का फैसला किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.