MUZAFFARPUR

ईडी दफ्तर में हंगामे करने को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर बरसे सम्राट

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद अब भाजपा की तरफ से लगातार जुबानी हमला किया जा रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और पार्टी की राज माता सोनिया गांधी ने भारत को लूटा है।

स्वतंत्रता सेनानियों को लूटा गया

कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी ने कैसे इस लोकतंत्र को मजाक बनाया। सबसे गंभीर आरोप है इनके द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की चीजों को लूटा गया। चार्जशीट में सोनिया गांधी-राहुल गांधी का भी नाम है। नेशनल हेराल्ड का मामला पूरे देश को जानना चाहिए।

ईडी में कालीख पोत कर किया अपने पूर्वी पीएम का बनाया मजाक

बिहार के लोगों को इसलिए जानना चाहिए क्योंकि रोज कांग्रेस पार्टी यह कहती थी कि वह संस्थाओं का इज्जत करते हैं कांग्रेस ने देश को लूटा, जिस संस्था का निर्माण स्वतंत्रता सेनानियों ने किया। इसको भी कांग्रेस ने लूटा पटना ईडी ऑफिस में कांग्रेस पार्टी ने जो किया।

वहां कालिख पोता कांग्रेस ने मनमोहन सिंह और अपने चेहरे पर कालिख पोता है मनमोहन सिंह ने ईडी का गठन किया था कांग्रेस ने लोक तंत्र का मजाक बनाया है।

नेशनल हेराल्ड देश के लिए विश्वासघात है स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है कांग्रेस ने देश को खोखला बनाया है यंग इंडिया कंपनी के द्वारा गरीबों के पैसे को लूटा जा रह है ।न्यायालय इस पर जल्द कार्रवाई करे।

बिहार को पीएम मोदी देंगे बड़ा तोहफा

पीएम मोदी के दौरे पर सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं पीएम बिहार को लगातार समय दे रहे है 2014 से 100 से अधिक बार बिहार आएं हैं कई काम पूरे हो रहे हैं 24 अप्रैल को मधुबनी से कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी 4 मई को खेलो इंडिया कार्यक्रम शामिल होने के लिए पीएम मोदी से आग्रह किया गया है। पटना हवाई अड्डा से अगले 15 दिनों में 1 करोड़ से अधिक लोग यात्रा कर सकेंगे 10 नया छोटे बड़े हवाई अड्डा का निर्माण हो रहा है। जनता के आशीर्वाद से महागठबंधन को 2025 में हराना है।

लालू यादव को सम्राट चौधरी ने चैलेंज दिया। कहा कि लालू यादव के नाम पर जहां और जिस विषय पर चैलेंज करें बीजेपी का एक एक कार्यकर्ता जवाब देने के लिए तैयार है बंगाल हिंसा पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं सभी लोगों ने देखा खून खराबा किसने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.