पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत करेंगे. 11.30 बजे पटना के अधिवेशन भवन में कार्यक्रम होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी आज करेंगे.

600 लोगों को राशि हस्तांतरित
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 600 लोगों को एक मुश्त राशि हस्तांतरित भी करेंगे. उससे पहले सीएम सचिवालय संवाद में 11:00 बजे मुख्यमंत्री खेलो इंडिया कार्यक्रम बिहार के लोगो और शुभंकर का भी आज अनावरण करेंगे. इसमें केंद्रीय खेल मंत्री शामिल होंगे.

चुनावी साल में विशेष अभियान
डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत 38 जिलों में आईइसी वैन को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री रवाना करेंगे. डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है. इसके तहत 60000 से अधिक छोटे बड़े टोलों में विशेष शिविर लगाकर सरकार की 22 प्रमुख योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का लाभ इस वर्ग के लोगों तक पहुंचाने की कोशिश है.

बाबा साहब की जयंती पर राजकीय समारोह
कार्यक्रम में बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम मौजूद रहेंगे.

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम से पहले बाबा साहब अंबेडकर के राजकीय समारोह में भी शामिल होंगे. एक दिन पहले ही जदयू की ओर से भीम संवाद कार्यक्रम बापू सभागार में किया गया था, जिसमें नीतीश कुमार सहित जदयू के तमाम नेता शामिल हुए थे. अब दूसरे दिन यह बड़ा कार्यक्रम मुख्यमंत्री के तरफ से हो रहा है.

खेलो इंडिया का लोगो और शुभंकर का अनावरण
वही मुख्यमंत्री आज सीएम सचिवालय संवाद में 11 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का लोगों एवं शुभम शुभंकर का अनावरण भी करेंगे. 4 मई से 15 मई तक यह खेल होगा.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार में पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में 28 खेल विधाओं में देश के 10000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया और केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.



Leave a Reply