सिवान में जिस तरह से डीएम और सांसद पर हमला हुआ और उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा, वह प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का बड़ा सबूत है। अब और कुछ कहने की जरुरत नहीं है।

यह कहना है बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का।आज लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ऐसी है कि पूरा सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता नाराज है। अधिकार जनता की नहीं सुनेंगे तो यही सब होगा।

नीतीश कुमार अचेत हालत में
तेजस्वी ने कहा किलगातार बिहार में अपराध बढ़ रहा है, जिसको लेकर हम लगातार सवाल उठा रहे हैं। लगातार बिहार में अपराध का बुलेटिन जारी किया जा रहा है। लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर हो चुका है। गृह मंत्री अचेत हो चुके हैं। उन्हें पकड़कर आरती कराया जा रहा है। अपराधियों का बोलबाला हो गया है।

मौलाना और मौलवी की जरुरत नहीं होने पर तेजस्वी न कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं यह संवैधानिक नहीं है।

उनकी ही पार्टी में विरोध हो रहा है। अब इसमें और कुछ कहने की जरुरत क्या है।





Leave a Reply