MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: डीएम द्वारा जिला उर्दू नामा मुज़फ्फरपुर का किया गया विमोचन

जिलाधिकारी मुज़फ्फरपुर द्वारा जिला उर्दू नामा मुज़फ्फरपुर का किया गया विमोचन जिला उर्दू भाषा कोषांग, समाहरणालय मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में जिला उर्दू नामा (2024-25)

मुज़फ्फरपुर का विमोचन सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी मुज़फ्फरपुर, श्रेष्ठ अनुपम, उप विकास आयुक्त मुज़फ्फरपुर द्वारा समाहरणालय सभागार में किया गया।

इस अवसर पर जिला के सभी सहायक उर्दू अनुवादक, उर्दू अनुवादक, अनुवाद पदाधिकारी ईशरत जहाँ, बंदोबस्त पदाधिकारी फिरोज अख्तर, कोषागार पदाधिकारी-सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग वैसूर रहमान अंसारी, मौजूद थे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि लिखने और बोलने के क्रम में उर्दू शब्दों का सही प्रयोग करने से उस भाषा की खुबसूरती और बढ़ जाती है।

साथ ही सभी नव नियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों से ये उम्मीद जाहिर किये कि अपने पदस्थपित कार्यालय में बेहतर से बेहतर कार्य करेंगे एवं उर्दू के तरक्की के लिए तत्पर रहें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.