MUZAFFARPUR

पुलिस ने डीजे को किया जब्त तो भगवा क्रांति के लोग हुए उतारू, कहा – श्रीराम की प्रतिमा के साथ हम सभी जेल जाने के लिए हैं तैयार

रामनवमी के लेकर निकलनेवाले जुलूस से पहले ही पूजा समितियां और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया है। यह विवाद डीजे जब्त करने को लेकर है। समितियों का कहना है कि परमिशन देने के बाद भी डीजे को जब्त कर लिया गया। वहीं विवाद बढ़ने के बाद अब पुलिस की तरफ से भी यह साफ कर दिया गया है कि डीजे पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। जो हुआ वह रूटीन जांच का हिस्सा था।

दरअसल, भगवा क्रांति द्वारा भागलपुर शहर में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकालनी है जिसको लेकर श्र राम के भव्य प्रतिमा डीजे के साथ भगवा क्रांति के सदस्य जैसे ही सड़कों पर उतरे वैसे ही भागलपुर जिला प्रशासन ने डीजे को जब्त कर लिया। डीजे जैसे ही जब्त की गई भगवा क्रांति के लोग खलीफाबाग चौक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई, माहौल काफी बिगड़ गया, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात हो गई।

पहले डीजे के लिए दी स्वीकृति

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब हम लोग शोभायात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ले रहे थे, उस समय डीजे निकालने की स्वीकृति मिल गई थी लेकिन हम लोग जैसे ही डीजे लेकर सड़कों पर उतरे जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन ने हम लोगों के डीजे को जब्त कर लिया यह कहीं से सही नहीं है। अगर डीजे जब्त किया गया है तो हम लोग श्रीराम के प्रतिमा के साथ हमसभी जेल जाने के लिए तैयार हैं।

नहीं किया गया डीजे जब्त

वही घटनास्थल पर सीटीएसपी अजय कुमार चौधरी एसडीएम धनंजय कुमार के अलावे पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए हैं और मामले को सुलझाने की कोशिश पर लग गए हैं। इस मामले को लेकर जब पूरा क्षेत्र हंगामा में तब्दील हो गया तब जाकर एसडीएम धनंजय कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि डीजे को जब्त नहीं किया गया है जांच प्रक्रिया में थी। शोभायात्रा फिर से प्रारंभ होगी लोग शांति बहाल करें भाईचारा बनाए रखें। वहीं एसडीएम ने शहर वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रशासन ने कहा डीजे पर प्रतिबंध नहीं

वही खलीफा बाग चौक पर एसडीएम और सीटीएसपी पहुंचकर भगवा क्रांति के लोगों से कहते दिखे कि यह एक रूटीन प्रक्रिया थी। आप लोगों को घबराने की बात नहीं है आप लोगों के डीजे पर कोई पाबंदी नहीं है। वहीं उन्होंने शहर वासियों से शांति भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की।

जुलूसवाला रूट बना छावनी

हंगामा होने के बाद जिस रूट से शोभायात्रा निकालनी थी उसमें कुछ परिवर्तन करते हुए प्रशासन अपने तरीके से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमान थाम लिया है, रूट परिवर्तन करने के बाद जिस रूट से शोभायात्रा निकालनी है। वह क्षेत्र पूर्ण रूपेण पुलिस छावनी बनी हुई है।

पूरी कड़ी सुरक्षा के बीच श्री राम के शोभाया यात्रा को धीरे-धीरे सुचारू रूप दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमलोगों की डीजे वापस नहीं होती है तो श्री राम के प्रतिमा भी थाने में जमा होगी और सभी कार्यकर्ता भी जेल जाने के लिए तैयार हैं। एसडीएम के डीजे दे देने की बात पर भगवा क्रांति के लोग धीरे-धीरे सामान्य होते दिखे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.