MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: रामनवमी की तैयारियों में जुटा शहर, कुल 54 अलग अलग जगहों से निकाले जाएंगे जुलूस

बिहार में भी रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है. वहीं मुजफ्फरपुर में हर साल की तरह इस साल भी जुलूस निकाले जाएंगे.

इसे लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। जहां जिला एसएसपी सुशील कुमार ने जुलूस समितियों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है. इस साल जिले में 54 अलग-अलग जगहों से रामनवमी जुलूस निकाली जाएगी.

वही मुजफ्फरपुर के सभी हनुमान एवं राम मंदिरों में रामनवमी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, सभी मंदिरों को विभिन्न तरीकों से लाइट बैलून फुल से भक्त सजा रहे हैं।

वही जिले के सिकंदरपुर चौक स्थित 100 वर्षों से भी अधिक पुराना श्री राम हनुमान मंदिर में इस बार रामनवमी को लेकर श्री हनुमंत सेवा सदन सिकंदरपुर समिति हर वर्ष की भाटी इस वर्ष भी भक्तों के लिए विशेष तैयारी में जुट गया है। रामनवमी के दौरान भक्तों के लिए शरबत, सत्तू, प्रसाद अबीर गुलाल की विशेष व्यवस्था की गई है।

मंदिर के प्रधान पुजारी प्रेम शंकर मिश्रा बताते हैं कि रामनवमी मैं भक्तों की अपार भीड़ होती है हनुमान और राम जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

काफी पुराना मंदिर होने के कारण भक्तों में एक मजबूत आस्था है वही यहां अपनी मनोकामना को लेकर आने वाले लोगों की सभी मनोकामना पूरी होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.