MUZAFFARPUR

6 अप्रैल से 13अप्रैल तक मनाया जायेगा. दाता कंबल शाह का सलाना उर्स

मुजफ्फरपुर: दाता कंबल शाह रहमतुल्ला अलैह का सालाना उर्स 6 अप्रैल से 13अप्रैल तक मनाया जायेगा. यह जानकारी मजार परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दरगाह के गद्दीनशी मौलाना मोहम्मद निजामुद्दीन रजा खान द्वारा दी गई।

वहीं उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को नगर थाना से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन दरगाह शरीफ पर चादरपोशी करेंगे। छह अप्रैल से उर्स की शुरुआत होगी। उसी दिन से दरगाह शरीफ पर चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो जायेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता पाले खान ने बताया कि जिला सहित दूसरे राज्य व नेपाल से भी जायरीन दरगाह शरीफ पर आते हैं। उर्स के मौके पर दरगाह कैंपस व आसपास काफी भीड़ रहती, यूएस दौरान यहां मेले-सा नजारा होता है।

इस मौके पर समाजसेवी वसीउल हक रिजवी, रियाज अंसारी, परवेज अख्तर चांद, रिंकू बाबा, मोहम्मद नौशाद सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.