MUZAFFARPUR

तप रहा बिहार, 24 घंटे के अंदर इन पांच जिलों में भयंकर गर्मी, जानें कब होगी बारिश?

पटना: अप्रैल का महीना शुरू होते ही बिहार में गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अभी और गर्मी बढ़ेगी.

इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. यानि बिहार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने वाला है.

बिहार में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है, लेकिन कुछ जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है.

मौसम विभाग की पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सुपौल, खगड़िया, शेखपुरा, बांका, गया, रोहतास, पटना, बक्सर, भागलपुर, में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है.

खगड़िया में सबसे ज्यादा तापमान

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में बिहार में खगड़िया सबसे गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटे में तापमान बढ़ता है तो यहां का तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास हो जाएगा. खगड़िया के अलावा अन्य जिले में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

5 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें खगड़िया, बांका, भागलपुर, जमुई और मुंगेर शामिल है. इन जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहने वाला है. 2 अप्रैल यानि बुधवार को इन जिलों आसमान में आशंकि बादल छाए रहेगा. राज्य के अधिकांस भाग में मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रह सकता है.

कब होगी बारिश?

बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 3 से 4 अप्रैल के बीच बक्सर, कैमूर और रोहतास में वज्रपात, मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रप्तार से हवा चलेगी. हालांकि बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.