MUZAFFARPUR

बिहार में समलैंगिक प्यार और उसका खौ’फनाक अंत

बिहार के सीतामढ़ी में अजब प्रेम की गजब कहानी की तस्वीर सामने आई है, जो घटना आपने आप में हैरान कर देने वाली है. इस लव स्टोरी की स्क्रिप्ट प्यार और आपसी सहारे पर लिखी गई थी, लेकिन इसका अंत इतना खौफनाक होगा कोई नहीं जानता था. इस प्रेम कहानी के किस्से परत दर परत जैसे-जैसे खुलते गए समाज के लोग भी हैरान रह गए.

समलैंगिकता और मर्डर की कहानी : प्रिंस के बयान के अनुसार, समलैंगिकता के सम्बन्ध के जरिए यह लव स्टोरी शुरू हुई और लव स्टोरी का खात्मा मौत पर जाकर हुई. समलैंगिकता की इस प्रेम कहानी पर से पर्दा उठा तो पुलिस के भी होश ठिकाने लग गए.

फिलहाल हत्यारा सलाखों के पीछे है. उसने पूरी बात पुलिस के सामने उगल दी है. सीतामढ़ी के नगर थाना के फिजिकल गली में इस अनोखे प्रेम कहानी का जन्म हुआ था. जहां प्रिंस और आदित्य की दोस्ती हुई.

यह दोस्ती प्रगाढ़ संबंध में बदल गई. हालात तो ऐसे हो गए थे कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे. प्रिंस ने प्यार में कई एहसान भी किये. आदित्य को नौकरी दिलवायी और उसे अपने साथ रखने लगा.

लेकिन यह लव स्टोरी जैसे-जैसे पुरानी हुई, प्रेम में कड़वाहट शुरू हो गई. रिश्ते में दरार आने लगे. बात-बात पर दोनों लड़ने लगे. आपस में तू-तू मैं मैं होने लगी. बात इतनी बढ़ गई कि आदित्य, प्रिंस के साथ रहने को तैयार नहीं था. वो अलग रहने की बात करने लगा.

‘साथ नहीं रहने’ की बात प्रिंस को खटकने लगी. तू-तू मैं-मैं से यह मामला मारपीट तक पहुंच गया. आक्रोश में आकर प्रिंस ने आदित्य को हेलमेट से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया. इस हत्याकांड को आत्महत्या का शक्ल देने की पूरी कोशिश हत्यारे द्वारा की गई. हालांकि मौके पर पुलिस पहुंची तो फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और हत्या की की वारदात से पर्दा उठा.

हत्या का कारण ? : बताया जाता है कि आदित्य पहले से शादी शुदा था. जब प्रिंस के साथ वह रहने लगा उसके बाद उसे अपनी पत्नी से प्रेम जागृत हो गया. वह पत्नी के साथ रहना चाहता था जो प्रिंस को नागवार गुजरा. इसी बात पर उसने रविवार रात को हत्या को अंजाम दिया.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.