MUZAFFARPUR

10 करोड़ की लूट के बाद अब आग की लपटों में घिरा आरा का तनिष्क शोरूम, लाखों का हुआ नुकसान

10 करोड़ की लूट की घटना के बाद अब आरा के तनिष्क शोरुम में आग लगने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि अगलगी की घटना में शोरुम को लाखों का नुकसान हुआ है।

वहीं अगलगी की घटना के बाद शोरुम के सभी स्टाफ को बाहर निकाल दिया गया है। जबकि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अगलगी की यह घटना शोरुम के नीचे बने जनरेटर रुम में हुई थी।

जिसने कुछ दी देर में शोरुम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल, अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति मची है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.