BIHARPATNASTATE

मुजफ्फरपुर : बीडीओ ने दो अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

मुजफ्फरपुर: बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद कुमार विभूति ने गुरुवार को प्रखंड के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल में दो शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर उसने स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मध्य विद्यालय छीतरपट्टी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानापुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिदासपुर व मध्य विद्यालय हरिदासपुर का निरीक्षण किया गया। हरिदासपुर में दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

उनकी हाजिरी काटकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कहा कि शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.