BIHARMUZAFFARPURSTATE

फोन पर पति से हुआ वि’वाद तो महिला ने लगा लिया फं’दा, मौ’त

मुजफ्फरपुर : औराई थाना क्षेत्र के महेश्वारा पंचायत के चैनपुर गांव निवासी संतोष मांझी की पत्नी नीका कुमारी ने आपसी विवाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि नीता के पति संतोष मांझी दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। मोबाइल पर दोनों की बातचीत हुई, जिस दौरान नोकझोंक हुई। इसी बीच वह आक्रोशित होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिर बार-बार पति का फोन उस पर आता रहा। फोन न उठाने पर पति ने दूसरे को सूचना दी।

फिर आसपास के लोगों ने गेट खोल कर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो घटनास्थल पर घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम मंगाकर घटनास्थल पर मामले की छानबीन की गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.