BIHARMUZAFFARPUR

बिहार में बारात जा रहे युवकों से लू’टपाट, आईफोन और कैश छी’नकर भागे न’काबपोश ब’दमाश

गोपालगंज: गोपालगंज से देर रात लूट की एक वारदात सामने आई है, जहां बारात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवकों को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बना लिया। 7 से 8 की संख्या में बदमाशों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दो मोबाइल फोन और पर्स लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवां और उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभत्ता बॉर्डर स्थित नहर मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर उचकागांव की ओर बारात में जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही वे सुकुलवां-दहीभत्ता बॉर्डर के नहर रास्ते पर पहुंचे, पहले से घात लगाए 7-8 नकाबपोश बदमाश सड़क किनारे लाठी-डंडा और रॉड लेकर खड़े थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.