BIHARMUZAFFARPURSTATE

पटना में चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की सं’दिग्ध मौ’त, हॉस्टल के कमरे में ल’टका मिला श’व

पटना : बिहार की राजधानी पटना में चाणक्य लॉ कॉलेज के एलएलएम फाइनल ईयर के छात्र मयंक राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. छात्र रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

हॉस्टल के कमरे में मिला शव

मिली खबरों के मुताबिक मंगलवार को मयंक राज का शव अपने हॉस्टल के कमरे में लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल कर्मियों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारकर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोपहर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कमरे से बरामद हुए दस्तावेज

सूचना पर जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली. प्रारंभिक जांच में कमरे से एक लेटर, मोबाइल फोन, आईपैड और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस इन सभी सामग्रियों को जब्त कर जांच कर रही है.

पुलिस कर रही है जांच

जक्कनपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. सुसाइड नोट की सत्यता की भी जांच होगी और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

परिजनों में शोक का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. कॉलेज प्रशासन और पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटे हैं. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.