BIHARMUZAFFARPURNationalPATNASTATE

होली से पहले BPSC का तोहफा! 300 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

बिहार : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक नया और बड़ा द्वार खोल दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में 300 अभियोजन पदाधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार के कानूनी और प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

27 फरवरी से करें आवेदन 

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फरवरी के अंत में शुरू होगी। 27 फरवरी से इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च होगी।  इस विज्ञापन (सं.-13/2026) के माध्यम से गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में कुल 300 पदों को भरा जाना है। योग्य भारतीय उम्मीदवारों से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले वेबसाइट पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.