BIHARPATNASTATE

पटना जंक्शन पर महिला का बच्चा गायब: पति से झगड़ा कर स्टेशन पहुंची थी पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी

बिहार की राजधानी पटना जंक्शन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला का ढाई साल का बेटा प्लेटफॉर्म संख्या 10 से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। यह घटना तब हुई जब पीड़िता अपने पति से संपर्क करने के लिए फोन मांग रही थी, और उसी दौरान एक अजनबी उसके बच्चे को लेकर फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस ने एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार की है।

पीड़िता राधा देवी, जो सीतामढ़ी जिले के मालीपुर पखरी की रहने वाली हैं, अपने ढाई साल के पुत्र सोनू को लेकर गांव लौटने के लिए पटना जंक्शन पहुंची थीं। वह प्लेटफॉर्म संख्या 10 स्थित टिकट घर के पास बैठी थीं, तभी लगभग 40-42 वर्ष का एक लंबा-चौड़ा व्यक्ति वहां आया और बच्चे को दुलारने लगा।

राधा देवी ने रेल पुलिस को बताया कि वह अपने पति से बात करने के लिए किसी यात्री से फोन मांग रही थी, उसी दौरान वह व्यक्ति बच्चे को लेकर वहां से गायब हो गया। महिला ने पूरे रेलवे स्टेशन परिसर और करबिगहिया की ओर भी बच्चे को खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने रेल थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.