BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में युवा रक्तदाता ग्रुप द्वारा रक्तदान उत्सव का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर ढोली के रघुनाथपुर दोनमा, पंचायत भवन में युवा रक्तदाता ग्रुप द्वारा रक्तदान उत्सव (स्वैच्छिक रक्तदान शिविर) का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विकाश गुप्ता युवा राजद महानगर अध्यक्ष, विकाश गुप्ता ओबीसी जिलाध्यक्ष भाजपा सह सांसद प्रतिनिधि, विनोद गुप्ता,सोनू गुप्ता,प्रभात गुप्ता,शानू गुप्ता,रवि मालाकार, प्रमोद गोस्वामी (बॉलीवुड एक्टर),संतोष गुप्ता, मुखिया पति विवेक कुमार,विशाल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जहाँ 45 से अधिक रक्तवीरो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. जिसके बाद सभी रक्तवीरों को अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान संस्थापक गोपी मेहता ने कहा कि हमारी संस्था सामाजिक कार्यों में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन लंबे समय से करता आया है और यह भविष्य में भी जारी रहेगा।

आगे आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि हमलोग ऐसे ही बिना भेदभाव के निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। मौके पर सक्रिय सदस्य आयुष राज , सोनू पराशर, छोटू सिंह , संतोष कुमार , रेयान सूर्यवंशी, आकाश कुमार, सूरज सिंघानिया, रौशन कुमार, मयंक राज एवं अन्य सदस्य मौजूद थे

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.