BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

पटना एयरपोर्ट पर ब’म है, ईमेल से मिली ध’मकी, मचा ह’ड़कंप

पटना: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है. यह धमकी एस्टोनिया की इंक्रिप्टेड ईमेल सर्विस कंपनी के माध्यम से भेजा गया है. सीधे पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मेल पर यह ईमेल आया है. इसके बाद पटना एयरपोर्ट को लेकर प्रशासन से लेकर आला अधिकारियों के बीच हरकंप मच गया है.

सिक्योरिटी अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट की बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी हवाई अड्डे की चप्पे चप्पे की तलाशी ले रही है. सोमवार की देर रात तक जांच चलता रही. उसके बाद एयरपोर्ट के सिक्योरिटी अफसर विक्की सिंह में लिखित आवेदन हवाई अड्डा थाना को दिया. इस मामले को लेकर हवाई अड्डा थाना में केस दर्ज किया गया है

जिस तरह से यह धमकी भरा ईमेल आया है, निश्चित तौर पर सीबीआई के माध्यम से ही इसके जांच की जा सकती है. एस्टोनिया की यह इंक्रिप्टेड ईमेल सर्विस कंपनी है. यह वर्ष 2024 से ईमेल सर्विस दे रही है. यह किसी भी देश की पुलिस को सीधे जानकारी नहीं देती है. एस्टोनिया के कोर्ट के आदेश के बाद ही जानकारी देती है. यह बात कंपनी की शर्तों में लिखी है.

यही नहीं पटना पुलिस को सीबीआई के माध्यम से म्युचुअल लीगल अस्सिटेंट स्टेटस के तहत जाना होगा. अगर इस ईमेल में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल हुआ होगा तो पुलिस के लिए धमकी देने वालों की पहचान करनी बड़ी चुनौती होगी. सबसे पहले यह पता लगाना होगा कि भारत में किन-किन लोगों ने इस ईमेल का प्रयोग किया है.

सख्ती से जांच

धमकी के बाद फिलहाल इसको लेकर पटना पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई का साइबर सेल ने जांच शुरू कर दिया है. सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है. चप्पे चप्पे पर सीआईएसएफ के जवान को तैनात किया गया है. साथ ही पटना एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है. यात्रियें के समानों की जांच भी बहुत बारीकी से की जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.