BIHARSTATE

नीतीश मुक्त सरकार के लिए पटना में चिराग की पार्टी ने शुरू किया यज्ञ और हवन

पटना. बिहार में हुए विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result) के तीन चरणों की वोटिंग के बाद आज मतगणना की घड़ी है. बिहार में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला आज हो जाएगा, ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है. इस क्रम में कोई पूजा पाठ कर रहा है तो कोई हवन के सहारे भगवान को खुश करने की कोशिश में लगा है.

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी यानी लोक जनशक्ति पार्टी ने नतीजे आने से पहले पूजा पाठ का सहारा लिया है. नीतीश कुमार असम्भव ,नीतीश मुक्त सरकार के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पटना के मंदिरों में हवन और पूजा पाठ करने में जुटे हुए हैं. दरअसल आज दोपहर तक की तस्वीर साफ हो जाएगी कि बिहार में जनता ने किसे अपना समर्थन दिया है और किसे नहीं, इसको लेकर नेताओं की बेचैनी चरम पर है और सभी जगह सुबह से ही पूजा-पाठ और भगवान की आराधना का दौर जारी है.

लोजपा के नेताओं ने भी पटना में हवन और पूजा का कार्यक्रम रखा है और भगवान से लगातार यह गुहार लगा रहे हैं कि जो भी नतीजे हैं वह उनके यानी लोजपा के पक्ष में आए. पटना में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता कृष्ण कुमार कल्लू की अगुवाई में यज्ञ का आयोजन किया गया है. बिहार के चुनाव में इस बार चिराग की पार्टी अलग किरदार में है और वो लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगल रही है. पार्टी के नेताओं का दावा है कि इस बार लोजपा को अच्छी संख्या में सीटें मिलेगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.