BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार चुनाव 2020: नतीजे के बाद हिं’सा की आशंका पर अ’लर्ट जारी, गृह विभाग ने भी दी चे’तावनी

बिहार में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की आशंका को लेकर सोमवार देर शाम शासन ने अलर्ट जारी किया है। गृह विभाग व पुलिस मुख्यालय ने मतगणना को लेकर प्रशासनिक सतर्कता के सख्त निर्देश दिए हैं। शासन ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त आइजी, डीआइजी और सभी डीएम व एसएसपी-एसपी को इस संबंध में निर्देश जारी चेताया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी ने संयुक्त आदेश में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।

विपक्ष के प्रति उग्र नारा लगाए जाने की संभावना

उन्होंने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न पार्टी के नेताओं द्वारा अपने भाषण में दूसरे दलों के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण समर्थकों में भारी नाराजगी है। ऐसे में मतगणना के बाद जीते उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा विपक्ष के प्रति उग्र नारा लगाए जाने की संभावना हैं, ऐसी शांति भंग होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। मतगणना के पश्चात किसी व्यक्ति या दल को अधिकतम मत प्राप्त होते हैं, जिससे तनाव का माहौल एवं चुनावी हिंसा की संभावना बढ़ जाती है। 

दलों के दफ्तर पर विशेष सुरक्षा इंतजाम

शासन ने सभी दलों के कार्यालय पर विशेष सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की ताकीद दिया है। यही नहीं, सभी चौक चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करें। छोटे-छोटे गश्ती दल बनाकर संवेदनशील स्थानों पर गश्ती सुनिश्चित की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।

शांति भंग होने की आशंका पर संभावित स्थल चिह्नित

डीजीपी ने कहा है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद यदि शांति भंग होने की संभावना हो तो वैसे स्थल को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करें। मतगणना स्थल के बाहर धारा 144 लागू कर स्थिति नियंत्रित करने का मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित कराएं। मतगणना स्थल या बाजार में गस्ती और चौक चौराहों पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा नहीं होने दें। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि विजय जुलूस के संबंध में चुनाव आचार संहिता संबंधित निर्देशों का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित कराएं। सभी संवेदनशील गतिविधियों के संदर्भ में पैनी निगरानी  के साथ दलों कार्यालयों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.