BREAKING .गायघाट में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाएं गए मतदाताजागरूकता पार्क
एक सेल्फी से पता चलेगा,कितना अहम है मतदान
दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अनूठा तरीका अपनाया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर गायघाट प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मताधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से मतदाता जागरूकता पार्क व सेल्फी प्वांइट बनाया है। इन्कैन चौराहे पर स्थित सेल्फी प्वाइंट पर निर्वाचन कार्यालय ने एक बोर्ड लगाएं जाएंगे जिसमें लोगों को वोट के महत्व के बारे में समझाया जाएगा। मतदाता को खुली छूट है कि वह इस बोर्ड के आगे खड़ा होकर सेल्फी ले सकतें है और साथ ही इस सेल्फी को सोशल मीडिया के जरिये परिचितो,मित्रों और रिश्तेदारों में वायरल करें ताकि वे भी मतदान के महत्व को समझ सके।

मतदाता जागरुकता सेल्फी प्वाइंट का जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी डां विमल कुमार ने बताया कि 7 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होने प्वाइंट बोर्ड पर प्रथम हस्ताक्षर करेंगे । जिला निर्वाचन अधिकारी डां चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेने के पश्चात सोशल मीडिया के माध्यम से उसे वायरल कर ज्यादातर लोंगो को मतदान के जागरूक करना है। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैलियां , प्रतियोगिताये और नुक्कड़ नाटक भी कराकर लोंगो को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में मतदान बहिष्कार की मिली सूचना पर प्रशासनिक टीमें उन गांवो के मतदाताओं को मतदान के लिये मनाने में जुटी है।




Leave a Reply