गायघाट में मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे श्रद्धालु
दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट । शारदीय नवरात्र में शहर से लेकर गाँव तक सभी मां की आराधना में लीन है। सभी पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ मां की पूजा अर्चना कर रहें है। सुबह से ही पूजा पंडाल व मंदिरों में बजने वाले मां दुर्गा के बीज मंत्र और दुर्गा सप्तशती के श्लोक से वातावरण पवित्र हो रहा है। शहर से गाँव तक के देवी मंदिर में दिन भर पूजा का सिलसिला चलता रहता है। संध्या में आरती को महिला श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ती है। मजिलाये घर से आरती का थाल सजाकर मंदिर पहुचती है। आरती के पश्चात दीपों की रौशनी से पूरा मंदिर परिषर जगमग करने लगता है।गायघाट के सभी इलाकों में धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से सप्तमी के दिन मां दुर्गा पूजनोत्सव मनाया जा रहा है।बलौर निधि में मेला के अध्यक्ष सह भाजपा नेता बिकाउ यादव, राहुल कुमार, अरूण ठाकुर, संजीव कुमार ने बताया कि सोसल डिस्टेंस के साथ एवं आचार संहिता को देखते हुए मां दुर्गा पूजनोत्सव मनाया जा रहा है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि प्रखंड एवं थाना अन्तर्गत इलाक़े में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। हर जगह पुलिस नज़र रख रही है।






Leave a Reply