डीएम को अपने घर में देखकर सुलेखा हुई काफी खुश, नल जल योजना का हाल देखने पहुंची थी डीएम .रुन्नीसैदपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 5 में डीएम ने नल जल योजना एवं पक्की गली-नली योजना का किया निरीक्षण.डीएम को अपने घर में देखकर आज सुलेखा काफी खुश थी । डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने रुन्नीसैदपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित सुलेखा देवी के घर नल-जल योजना के निरीक्षण के क्रम में पहुँची थी। डीएम को अपने घर के अंदर पाकर सुलेखा की चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी।सुलेखा देवी ने स्वयं डीएम को अपने घर में हर घर नल की योजना अंतर्गत लगाए गए नल के सभी प्वाइंटों को दिखाया ।उसने कहा कि अब हमें पानी के लिए परेशानी नहीं होती है ,काफी सुविधा हो गई है, लगता है कि हम शहर में हैं ,अब तो बिजली भी रहती है। इसी बीच पड़ोस के कपिलेश्वर साह पहुंचते हैं और पहुंचते ही उन्होंने डीएम से शि’कायत किया कि मैडम जी हमें भी नल के जल का कनेक्शन दिलवा दीजिए, डीएम ने पता करवाया तो पता चला कि इनका घर बाद में बना है।

डीएम ने उपस्थित पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अविलंब नल का कनेक्शन इनके घर में भी लगवा दें ।डीएम ने वीना देवी सहित कई घरों में योजना अंतर्गत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि जल संरक्षण से संबंधित श्लोगन मुख्य मुख्य स्थानों पर जरूर लगवाए ।डीएम ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को लेकर मास्क पहने एवं 2 गज की दूरी को बनाए रखने की भी सलाह दी। डीएम द्वारा वार्ड में लगाए गए वाटर टैंक का भी निरीक्षण किया गया ।

उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने उपस्थित बीडीओ एवम पंचायतीराज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नियमिय रूप से योजनाओ का निरीक्षण करे।
सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply