BIHARMUZAFFARPURSTATE

अ’र्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का श’व, रे’प के बाद ह’त्या की आशंका; इलाके में स’नसनी

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सकरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना सकरा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की बेझा शाखा के ठीक पीछे की है। यहां एक मकई के खेत में युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ ग्रामीण सुबह अपने खेतों की ओर गए थे। खेत के बीचों-बीच शव को देख ग्रामीण सहम गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी शंकर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जब लोग इकट्ठा हुए, तो देखा कि युवती का शव क्षत-विक्षत और अर्धनग्न हालत में है। स्थिति को देखकर साफ प्रतीत हो रहा था कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को मकई के घने खेत में फेंक दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.